फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी जिदंगी

Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थित वंदना चौक पर परेशान यात्री और जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में हरियाणा-यूपी बॉडर स्थित निवाड़ा पुल पर धीमी गति से मरम्मत का कार्य चल रहा है। इससे सोनीपत-बागपत मार्ग और दिल्ली-यमनौत्री मार्ग पर करीब पांच घंटे जाम लग गया।
विज्ञापन


सुबह 6 बजे ही कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस कर्मियों ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। इससे बागपत से सोनीपत जाने वाले वाहन चालकों को बड़ौत से वाया शामली होते हुए रवाना किया गया। दिल्ली की ओर से आ रहे वाहन चालकों को वंदना चौक से अमीनगर सराय होते हुए बड़ौत के लिए रवाना किया गया।

दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से होते हुए बागपत की ओर रवाना किया गया। करीब 11 बजे के बाद जाम से राहत मिली। इस संबंध में यातायात प्रभारी रजनीश कुमार का कहना कि निवाड़ा पुल का मरम्मत कार्य की वजह से जाम की स्थिति बनी हुई है। इस लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। पुलिस कर्मी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें