फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी हर मोड़ पर नया सबक देती है: अनुभूति माता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन
विज्ञापन

फोटो नंबर 17केएआर 1

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा और कष्ट निवारक क्रियाएं करके विधान शुरू किया गया। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की।
विज्ञापन

धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि जिंदगी हर मोड़ पर एक नया सबक देती है। मनुष्य तो बस पार्थिव है, जो अनुभव की पोटली के लिए समय की राहों पर दौड़ता रहता है। मनुष्य को लोभ, लालच, द्वेष भावना को छोड़कर सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए। धन दौलत के चक्कर में गलत रास्ते पर चलकर मनुष्य अपने जीवन को दुखों से भर लेता है। इस मौके पर त्रिलोक चंद जैन, श्याम लाल जैन, विकास जैन, महेश जैन, संजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें