फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदों के स्मरण से सफल होता है जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। धनौरा में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आवेश ने कहा कि वेद ज्ञान के आधार पर कार्य करने चाहिए। वेद ईश्वर के सत्य ज्ञान का भंडार है, जिससे मनुष्य का जीवन सफल होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसार में ईश्वर जीव व प्रकृति के सत्य स्वरूप के प्रति भ्रम की स्थिति है। संसार के एक-एक मनुष्य में वेदों का प्रचार-प्रसार हो। युवा संन्यासी स्वामी आदित्य वेस ने कहा कि यज्ञ संसार का सबसे अच्छा कर्म है। यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी विश्वानंद नें कहा कि वेद एक प्रकार से कर्तव्य शास्त्र के ग्रंथ हैं। डॉक्टर चंद्रवीर राणा ने जल, जंगल और पृथ्वी को बचाने का आह्वान किया। इस दौरान कल्याणी आर्य, मुकेश आर्य, धर्मेंद्र आर्य ने भी विचार रखे। यज्ञ में जलसिंह, ओमपाल आर्य, चौधरी वेद सिंह, चौधरी हरपाल सिंह, कालूराम, मास्टर अमित, वीरपाल शास्त्री, सुनील वेदवान, सुधीर आर्य, अंकित आर्य मौजूद रहे।
उधर भड़ल में सुनील राणा के आवास पर आचार्य कपिल आर्य ने यज्ञ कराया। उन्होंने बच्चों का नामकरण वैदिक विधि से कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बालक के जीवन पर उसके नाम का बहुत प्रभाव होता है। बच्चों को ऐसा नाम दे जो सुनने में बोलने में अच्छा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें