फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन है अनमोल, शराब पीकर मत चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान में अब तक दस चालक शराब पिए हुए मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नशे में वाहन चलाने से भी जिंदगी दांव पर लग जाती है। उपसंभागीय विभाग की ओर से चेकिंग अभियान में परीक्षण के दौरान दस चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले हैं। इन्हें जागरूक करने के अलावा कानूनी कार्रवाई भी की गई।
एआरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि जिले में एक अप्रैल 2020 से दिसंबर 2020 तक 261 सड़क हादसे हुए। हादसों में 228 लोग घायल हुए हैं और 131 लोगों की मौत हो चुकी है। 278 वाहनों के चालान कर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिले में शराब पीकर वाहन चलाने पर दस वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने पर सजा और जुर्माना का प्रावधान
बागपत। एआरटीओ का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के अलावा सजा या जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना या छह माह की कैद अथवा दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन

चालकों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया
फोटो - 13
बागपत। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को आरआई विनय कुमार सिंह ने कार्यालय के कर्मचारियों और यहां आए आवेदकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। यातायात उपनिरीक्षक के. प्रसाद और संभागीय निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने 40 वाहन चालकों व यातायात कर्मियों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया। इस मौके पर सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, डॉ संजीव शर्मा, डॉ अमित कटकवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें