फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मीरापुर रजबहे के पुलों की मरम्मत के लिए जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बड़ौत स्थित मीरापुर रजबहे के क्षतिग्रस्त पुलों का निर्माण कराने की मांग की। इसके लिए सांसद ने प्रदेश के जल शक्ति एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मीरापुर रजबहे के कई पुल क्षतिग्रस्त हैं और यहां से गुजरने में वाहन चालकों व विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई बार यहां हादसा होने से भी बच चुका है। इसी मार्ग पर मंदिर व गोशाला भी है और यह मुख्य मार्ग है। क्षेत्र के लोग कई बार पुलों की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए रजबहे के पुलों की मरम्मत जरूरी है। उन्होंने जल शक्ति मंत्री से जल्द ही बजट जारी कर मरम्मत कराने की मांग की है।
-स्क्वाड्रन लीडर अभिनव के नाम पर पुसार के मुख्य मार्ग का नाम
रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने पुसार निवासी वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी के नाम पर मार्ग का नामकरण करने की मांग की है। अभिनव चौधरी विमान दुर्घटना में बलिदान हो गए थे। सांसद ने जिलाधिकारी अस्मिता लाल और शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने पुसार के मुख्य द्वार और पुसार अड्डे से दाहा-बरनावा मार्ग तक का नाम अभिनव चौधरी के नाम पर रखने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें