फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगरौली के जंगल में फिर दिखाई दिया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मांगरौली गांव के जंगल में किसानों को एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। गांव के लोग खेतों पर जाने से भी कतरा रहे है।
विज्ञापन

मांगरौली गांव के किसान गौतम त्यागी शुक्रवार को अपने खेतों पर आवारा गोवंश से फसलों की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने बताया कि खेत से थोड़ी दूरी पर तेंदुआ दिखाई दिया। इससे वह भयभीत हो गए। उन्होंने फोन कर गांव में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी। सूचना पर लाठी डंडे लेकर ग्रामीण खेतों पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देख तेंदुआ जंगल में भाग गया। किसानों का कहना है कि तेंदुआ कई माह से जंगल में देखा जा रहा है। इसकी सूचना बार बार वन विभाग को भी दी जा रही है। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। उधर, रेंजर बड़ौत मदनपाल सिंह का कहना है कि टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर गांव के जंगल में तेंदुआ है तो जाल लगाकर उसे पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें