फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला तेंदुआ का शव

Thu, 26 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव स्थित खेत में मृत पड़ा तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के जंगल में तेंदुए का शव पड़ा मिला। किसानों ने शव देखकर पुलिस-प्रशासन को अवगत कराया। तेंदुए की मौत कैसे हुई, इस पर वन विभाग भी उलझा है। चोट का कोई निशान मिले है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
  बुधवार शाम निरपुड़ा गांव में टीकरी मार्ग पर किसान जसवंत के खेत में आम के पेड़ के नीचे किसानों ने तेंदुए का शव पड़े देखा। शिकार की आशंका के चलते किसानों ने गांव पहुंचकर भड़ल चौकी और एसडीएम बड़ौत को मामले की जानकारी दी। भड़ल चौकी इंचार्ज मनीष और ग्राम प्रधान का पुत्र निश्चय राणा सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। हल्के के वन दरोगा रविकांत चौधरी ने बताया  मृत मादा तेंदुए के शरीर पर चोट और खून का कोई निशान नहीं है। आम के पेड़ के नीचे शव मिला है, माना जा रहा है भूख के चलते तेंदुआ आम के पेड़ से नीचे गिर गया होगा। हालांकि मौत के कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। वन दरोगा का कहना है कि खाल और नाखून नहीं उखाड़े गए हैं, इसलिए इसके शिकार की आशंका नहीं है। देर रात डीएफओ मनीष मित्तल, रेंजर ओम सिंह और वन विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

डेढ़ से दो साल का है मादा तेंदुआ बागपत। निरपुड़ा के जंगल से मिले तेंदुआ मादा है। वन दरोगा रविकांत ने बताया इसकी उम्र करीब डेढ़ से दो साल है।    मौत में उलझा वन विभाग
बागपत। तेंदुए का शव मिला, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिस क्षेत्र में शव मिला है, वहां शिकारी सक्रिय भी नहीं रहते। सवाल यह भी है कि कहीं किसी दूसरे जगह से तो तेंदुए को यहां लाकर  नहीं डाला गया। रेंजर ओम सिंह ने कहा कि तेंदुए के शव पर चोट के निशान मिले है। शव को वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन दरोगा रविकांत चौधरी का कहना है कि पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।   निरपुड़ा में भटकती रही वन विभाग की टीम बागपत। तेंदुए के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग देरी से हरकत में आया। भड़ल चौकी से पुलिस और ग्रामीण पहले मौके पर पहुंच गए। रात करीब साढ़े दस बजे तक वन विभाग की टीम लोकेशन नहीं मिलने के कारण इधर-उधर घूमती रही। किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से टीम मौके पर पहुंची।

फोटो खिंचवाने की लगी रही होड़
बागपत। निरपुड़ा के जंगल में तेंदुए का शव मिलते ही यहां पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ देर तक मौत की पड़ताल अपने-अपने हिसाब से की गई, लेकिन इसके बाद यहां फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। ग्रामीण तेंदुए के शव के साथ फोटो खिंचवाते रहे। हालात यहां तक पहुंचे की दरोगा ने भी हंसते हुए फोटो खिंचवाया। पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं रहे। इस बीच सोशल मीडिया पर भी यहीं से ग्रामीण फोटो जारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें