फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां गांव में फिर दिखा तेंदुआ, किसान ने दौड़कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने दौड़कर बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मवीकलां गांव में दस दिन से तेंदुए का आतंक है। उसके डर से ग्रामीण भयभीत हैं। इसके चलते शाम होते ही गांव की गलियों में सन्नाटा पसर जाता है। रविवार को भी जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। इस पर किसान ने दौड़कर जान बचाई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

मवीकलां, मवीखुर्द, पूरा महादेव, बुढ़सैनी और मतातनगर के ग्रामीणों में दस दिन से तेंदुए का आतंक है। तेंदुआ आवारा पशुओं व कुत्तों को शिकार बना रहा है। तेंदुए रविवार को मवीकलां के किसान योगेश ने बताया कि दोपहर में करीब एक बजे वह नौकर को खाना देने खेत गया था। उसे ईख के खेत के समीप नाली में तेंदुआ दिखाई दिया। उसने बाइक दौड़ाकर जान बचाई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर जंगल में तेंदुए की तलाश की। ग्रामीण कालू, गौरव, जॉनी, लालू, राहुल, मनोज, संदीप, धनपाल, राजीव ने बताया कि गांव में तेंदुए का खौफ है। वहीं, वन रेंजर संजय कुमार का कहना है कि गांव में टीम भेजी जा रही है। उसे पकड़ने के लिए जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें