फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 02 Sep 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में लेखपालों पर हुई लाठीचार्ज की निंदा कर दोबारा से लेखपाल संघ के बैनर पर आंदोलन शुरू कर दिया। लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संघ के सदस्यों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जिले के लेखपाल कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने बताया लखनऊ में शांति के साथ प्रदेश के लेखपाल विधानसभा की ओर जा रहे थी, इसी दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया, इसमें कई लेखपाल चोटिल हो गए।

प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर दोबारा से सभी जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया है। सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरने पर बैठे। 
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा एसीपी विसंगति, वेतनमान 5200 - 20200 ग्रेड पे 2800, स्थानांतरण नीति में संशोधन, 626 पदों पर राजस्व निरीक्षक प्रोन्नति एवं नायब तहसीलदार प्रोन्नति नियमावली में संशोधन, योजनाओं के लिए लेपटाप और पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की आंदोलन के दौरान की जा रही उत्पीड़नात्मक और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने बताया  पांच सितंबर को सांय छह बजे डीएम कार्यालय में कैडल मार्च और छह सितंबर को धरना स्थल पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ होगा। इसमें महेश शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, निहाल, मुकेश यादव, प्रदीप राणा, गजेंद्र, सतपाल, हेमंत, मुकेश यादव, अमित शर्मा, रोहित आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें