बागपत। मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए लेखपालों ने कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शिविर लगाकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिले के लेखपाल कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। बृहस्पतिवार को लेखपालों ने हड़ताल के दौरान अलग तरीका निकाला। विरोध स्वरूप धरना स्थल पर शिविर लगाकर रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि लेखपालों ने रक्तदान करके सरकार को दिखा दिया है कि वह अपने आंदोलन के लिए रक्त बहा सकते और जनहित में रक्तदान भी कर सकते हैं।