बागपत। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बागपत पहुंची। यहां कांग्रेस नेत्री अनुराधा शर्मा बस के सामने खड़ी हो गई। कहा वह शीला दीक्षित से मुलाकात करने आई है।
जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह बस से उतरे और अनुराधा यह कहते हुए हटा दिया कि वह साल भर कार्यक्रमों में नहीं आती, इस पर कहासुनी हो गई। अनुराधा ने शिकायत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से करने की बात कही। यही नहीं स्वागत के लिए लाई गई मालाएं भी गाड़ी पर फेंक दी।