फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिवाली पर एक सप्ताह तक चालकों व परिचालकों की छुट्टी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिवाली पर्व पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन अधिकारियों ने चालकों व परिचालकों की छुट्टी पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परिवहन अधिकारियों का मानना है कि दिवाली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। इस कारण मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर समेत अन्य रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। परिवहन अधिकारियों ने बसों के फेरे व संख्या बढ़ाने के साथ चालकों व परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगा दी है, यह रोक एक सप्ताह तक रहेगी। बताया कि यदि इस बीच कोई चालक या परिचालक बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डिपो के पास बसों के मुकाबले चालकों व परिचालकों की संख्या कम है।

वर्जन
दिवाली पर एक सप्ताह तक चालकों व परिचालकों के अवकाश पर रोक लगाई गई हैं। ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो सके। यात्रियों को अच्छी व्यवस्था देने का प्रयास है। हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें