फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलावा, ऊन और मोती से सीखा राखियां बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनजीओ एजुस्टफ की ओर से की गई पहल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। एनजीओ एजुस्टफ की ओर से रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राथमिक विद्यालय सरूरपुर कलां नंबर दो में सहायक अध्यापिका रीना रानी ने शिक्षिकाओं को घर में उपलब्ध कलावा, ऊन, मोती और कागज से राखियां बनाना सिखाया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यशाला के अंतिम दिन बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में शिक्षिका रीना रानी ने विभिन्न सामान जैसे कलावा, ऊन, मोती और कागज से राखियां बनाना सिखाया गया। आखिरी सत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रयुक्त होने वाले विभिन्न सजावटी सामान को विभिन्न रंगों के कागजों से बनाना सिखाया गया। शिक्षिका ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करना था। अपने विद्यालय के बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से राखी एवं सजावट का सामान बनाना सिखाया। कार्यशाला का संचालन आलोक कुमार गौड़ ने किया। शानू निगम मुख्य अतिथि थी। रेनू पंवार, डॉ. छाया सिंह, विचित्रा वीर, शिवानी सिंह, प्रतिभा शर्मा, मनोज कुमार और विकास आत्रेय का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें