फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खड़ी करने को लेकर वकील और महिला दरोगा में तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मामला पहुंचा कोतवाली, जिला बार अध्यक्ष ने कराया समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला विजयनगर में मकान के बाहर गली मेें कार खड़ी करने को लेकर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव और दिल्ली पुलिस की एक दरोगा के बीच तनातनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे, जहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और नगर के प्रबुद्ध लोगों ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला विजयनगर निवासी एक युवती दिल्ली पुलिस में दरोगा है। उसी गली में ही बागपत जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव भी परिवार के साथ रहते है। रविवार की सुबह मकान के बाहर गली में कार खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए। महिला दरोगा ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता गली में अपनी कार खड़ी करता है। इससे गली अवरुद्ध हो जाती है और आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ती है। अधिवक्ता का कहना था कि वह कार को अपने मकान के सामने लोगों के आने जाने का रास्ता छोड़कर खड़ी करते हैं। इसी दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका नगर के कुछ प्रबुद्ध लोगों के साथ कोतवाली और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौता करा दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि प्रबुद्ध लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें