फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौकी की सब्जी खाने से पांच लोग बेहोश

Mon, 22 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लुहारी गांव में शनिवार की रात में खाने में लौकी की सब्जी खाने से एक परिवार की दो महिलाओं समेत पांच लोग बेहोश हो गए। पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों ने रविवार को सुबह के समय बेहोशी की हालत में पांचों लोगों को सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन


 विषाक्त खाने से वीर सैन पुत्र सुखवीर, पत्नी मुन्नी, बेटा कुलदीप, पुत्रवधू सोनम और बेटी अंजू निवासी लुहारी बेहोश हुए हैं। परिजनों ने बताया शनिवार की रात्रि में करीब 11 बजे खेत में काम कर परिवार घर आए थे और साथ में खेत मेें बो हुई लौकी भी लेकर आए थे। घर की महिलाओं ने लौकी की सब्जी बनाई। लौकी की सब्जी के साथ पूरे परिवार ने खाना खाया तो उन्हें चक्कर आने लगे और  बेहोश हो गए। रात में ही गांव के एक चिकित्सक को परिजनों को दिखाया गया था। मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल हो गया।

रविवार को सुबह तक भी किसी को होश नहीं आया तो परिवार के अन्य लोगों ने पांचों लोगों को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक परिवार को होश नहीं आया। इस कारण ग्रामीणों की सीएचसी में भीड़ जमा रही। दूसरी तरफ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्यक्ष ने बताया  लौकी में यहां तो कोई जहरीला पदार्थ होगा या कोई जहरीला जीव होगा। इस कारण ही यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें