बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खेकड़ा ब्लॉक के 11 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से अंग्रेजी तो दूर की बात हिंदी भी नहीं पढ़ी गई। मैडम तो गपशप मारती हुई मिली। अधिकांश स्कूलों में बच्चों की संख्या भी कम मिली। बीएसए ने गैरहाजिर मिले शिक्षकों के निलंबन और लापरवाह शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
शनिवार को बीएसए योगराज सिंह ने खेकड़ा के प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 का निरीक्षण किया। इसमें मोहिनी शिक्षिका अनुपस्थित मिली। वेतन वृद्धि रोकी। बच्चों की संख्या भी कम थी।
शिक्षक हरेंद्र को चेतावनी दी। खेकड़ा के ही प्राथमिक विद्यालय नंबर-5 में महिला शिक्षक आयुषी धामा, बीना रानी, मीना, अंजु रानी, शिवानी, रीना अनुपस्थित मिली। उनकी वेतन वृद्धि रोकने के साथ कठोर चेतावनी दी।
प्राथमिक विद्यालय नंबर -4 में सुबह के समय प्रार्थना नहीं कराई । बीएसए को शिक्षण कार्य के दौरान महिला शिक्षक गपशप करती हुई मिली। अनुपस्थित शिक्षक सुभाष शर्मा के निलंबन की कार्रवाई की। उच्च प्राथमिक विद्यालय खेकड़ा -1 में बच्चे न तो हिंदी पढ़ सके और न ही अंग्रेजी।
शिक्षक रीना शर्मा और प्रियंका को चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय नंबर -3 में शिक्षक राखी जैन्यत अनुपस्थित मिली, इनकी निलंबन की कार्रवाई की गई। शिक्षक नीलम देरी से स्कूल पहुंची उनका वेतन वृद्धि रोगी। प्राथमिक विद्यालय डूंडाहेडा में नामांकन बढ़ाने और साफ सफाई के निर्देश दिए। साकरौंद के प्राथमिक विद्यालय में ब्लैक बोर्ड पेंट कराने, सुभानपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में एमडीएम (मिड-डे मील) में गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। सुभानपुर में चारदीवारी की मरम्मत के निर्देश दिए। मसूरी में हैंडपंप खराब मिला। शौचालय बंद था। गांव नूरपुर मुजविदा में छात्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।