फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत के लिए आखिरी दिन बंपर नामांकन

Sun, 04 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय पर शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए कुल 236 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान कई बार पुलिस और प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी भी हुई। नामांकन करने को लेकर भी प्रत्याशियों में आपाधापी मची रही।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय पर नामांकन के अंतिम दिन नामांकन पत्र जमा करने को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। पुलिस कर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कड़ी मशक्कत करने पड़ी। इस दौरान कई बार प्रत्याशियों के समर्थकों की पुलिस कर्मियों के साथ कहासुनी भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम यशवर्धन, सीओ सीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी विजय कुमार और एसएसआई विजय सिंह ने कई बार ब्लाक परिसर के अंदर और बाहर निरीक्षण किया और ब्लाक पर जमी भीड़ को हटाया। एडीओ पंचायत योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि खंड विकास कार्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले 44 गांवों के क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन 236 प्रत्याशियों नेे नामांकन किया। नामांकन के लिए ब्लाक पर सात काउंटर लगाए गए। काउंटर नंबर एक से 33, काउंटर नंबर दो से 36, काउंटर नंबर तीन से 53, काउंटर नंबर चार से 24, काउंटर नंबर पांच से 30, काउंटर नंबर छह से 23 और काउंटर नंबर सात पर 35 नामांकन कराए गए। दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 436 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए है। इस अवसर पर एआरओ बालेंद्र, एडीओ पंचायत योगेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान, ग्राम सचिव सुधीर तोमर, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें