फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलामी का चना उठाने गए ठेकेदार से उलझा मकान मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/ बिनौली (बागपत)। आपूर्ति विभाग द्वारा की गई नीलामी के बाद पिछौकरा गांव में रखे चनों को उठाने पहुंचे ठेकेदार से मकान मालिक उलझ गया। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर आपूर्ति विभाग के कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चने उठवा दिए। आरोप है कि ठेकेदार को 7.65 क्विंटल चना कम मिला। इस पर ठेकेदार ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरा चना दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कुछ माह पूर्व पिछौकरा गांव के एक मकान पर छापा मारकर 600 कट्टे यानी 300 क्विंटल चना पकड़ा था। जांच में एसएमआई बिनौली संतुष्ट जवाब नहीं दे पाएं थे। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई थी और चने को उसी मकान में रखवा दिया गया था। जांच और विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद कुछ दिन पूर्व एसडीएम दुर्गेश मिश्र और आपूर्ति विभाग द्वारा चने की नीलामी जौनमाना गांव के ठेकेदार जयकुमार के पक्ष में कर दी थी। बृहस्पतिवार को ठेकेदार चने को उठाने पिछौकरा गांव पहुंचा तो मकान मालिक ने मना कर दिया। मामला बढ़ता देख ठेकेदार ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह को इसकी सूचना दी। विभागीय कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चने को उठवाया। ठेकेदार का आरोप है कि 7.65 क्विंटल चना कम मिला है। उसने एसडीएम से शिकायत कर पूरा चना दिलवाने की मांग की।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह का कहना था कि फिलहाल चना उठवा दिया गया है, चना कम मिलने की शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। आपूर्ति विभाग को इसके लिए निर्देशित किया गया है।

बिनौली में गोदाम से चने का उठान करते मजदूर।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें