फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ग्राम पंचायतों में नही मिल रही पंचायत भवन के लिए जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन ग्राम पंचायतों में जमीन को लेकर विवाद
विज्ञापन

- एसडीएम को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की आठ ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, जबकि तीन ग्राम पंचायतों में चयनित की गई भूमि पर विवाद है। बुधवार को डीपीआरओ ने पंचायत भवन निर्माण के लिए एसडीएम से भूमि को लेकर पत्र भेजा है।
जिले को 95 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण कराने का लक्ष्य मिला था। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद आठ ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। पिलाना ब्लॉक के ओगटी व बागपत ब्लॉक के खेड़की व ट्योढ़ी तीन ग्राम पंचायतों में जमीन को लेकर विवाद है। जिले में अभी तक तीन ग्राम पंचायतों में ही पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण हो पाया है। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि आठ ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, जबकि तीन ग्राम पंचायतों में प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि पर विवाद है। बुधवार को सभी एसडीएम को पंचायत भवन निर्माण के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतो में नही मिली भूमि
बागपत। जिले के पाबला बेगमाबाद, निरोजपुर गुर्जर, निवाड़ा, ढोढरा, क्यामपुर, चोपड़ा महेशपुर, नंगला जाफराबाद, दत्तनगर व बुढसैनी गांव में पंचायत भवन के लिए भूमि उपलब्ध नही हो पाई है। इसके अलावा ट्योढ़ी, ओगटी व खेकड़ी गांव में प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि पर विवाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें