फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्काउट शिविर में लक्ष्मीबाई और हिमालयन टोली प्रथम

Sat, 08 Apr 2023 05:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुकुल जिवाना में स्काउट गाइड शिविर का समापन
विज्ञापन


बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का शनिवार को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर विजेता टोलियों को पुरस्कृत किया गया।

हिंदुस्तान स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने तंबू का निर्माण करके अपनी कला का प्रदर्शन किया। निदेशक डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि स्काउट गाइड का उद्देश्य नवयुवकों की शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक क्षमताओं का विकास करना होता है। शिविर में हिंदुस्तान स्काउट गाइड प्रदेश सचिव डॉ. मनोज सिंधी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वयं को देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के नियमों, उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने रानी लक्ष्मीबाई, हिमालयन मोमल टोली को प्रथम, किंगफिशर टोली को द्वितीय तथा सरोजनी नायडू टोली को तृतीय स्थान के लिए चुना। उन्होंने विजेता टोलियों को प्रतीक चिन्ह और शिविर शामिल सभी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संस्थापक बलजीत सिंह आर्य, डाॅ. सुनील आर्य, कुणाल आर्य, मंजू तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें