फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठ सौ मीटर दौड़ में कुनाल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्वालीखेड़ा में मां अंबा डिग्री कॉलेज और चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से कराई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज एवं चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दूसरे दिन खेल प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में कुनाल प्रथम, कार्तिक द्वितीय, अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में हिमांशु की टीम ने शौर्य की टीम को 25-15 से हराया। क्रिकेट में कक्षा बारहवीं के केश खान की टीम ने कक्षा नौवीं के रेहान खान की टीम को हराया। रस्साकशी में 11वीं के नैतिक की टीम ने कक्षा बारहवीं के उज्ज्वल की टीम को पराजित किया। सीनियर बालक लंबी कूद में कुनाल प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय, सादिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका में रुचि प्रथम, प्राची द्वितीय और कनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व अध्यक्ष मांगेराम, इंद्रपाल ठेकेदार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रबंधक बृजपाल सिंह शास्त्री, सचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें