फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुमकुम मोदी क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 2
विज्ञापन

बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में संचालित उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें कुमकुम मोदी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने देवांश क्रिकेट एकेडमी को हराकर पांच विकेटों से मैच जीता।
विज्ञापन

मैच का उदघाटन स्कूल प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारुक महमूद ने फीता काटकर किया। कोच सुमित पंडित ने बताया कि देवांश क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मात्र 17 ओवर में 135 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी की ओर से अभयवीर मलिक ने दो, उज्ज्वल, श्रीकांत, दक्षु व अंश ने एक-एक विकेट लिया। इसके अलावा टीम के खिलाफ सनी ने 80 रन नाबाद और कप्तान विशेष राठी ने 21 लोगों का योगदान दिया। देवांश अकादमी की ओर से सचिन यादव ने तीन और युवांस यादव ने 2 विकेट झटके। विजेता टीम को प्रधानाचार्य व प्रबंधन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें