फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट(बागपत)। प्रयागराज के महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए चर्चाओं में आने वाली मोनालिसा ने बागपत के पलड़ी गांव के अपने दोस्त फरमान खान से शादी कर ली। उनकी शादी के बारे में पिता जाफर अली व अन्य परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई। पिता ने कहा वह मोनालिसा को बहू के रूप में नहीं अपनाएंगे और घर में नहीं घुसने देंगे।
मोनालिसा से फरमान खान की मुलाकात छह महीने पहले मुंबई में अपने स्टूडियो में हुई। इसके बाद कई बार द डायरी ऑफ मणिपुर के सेट पर मिले। दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ और केरल के मंदिर में शादी करने के बाद 11 मार्च को रजिस्टर्ड कराई। फरमान के पिता जाफर अली ने कहा कि शादी के बारे में परिवार वालों को बुधवार रात में पता चला। बेटे ने हमें शादी के बारे कुछ नहीं बताया, उसने गलती की है। हम मुस्लिम जाट हैं और लड़की हिंदू बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे शादी ही करनी थी तो अपनी बिरादरी की लड़की से करनी चाहिए थी। हमें तो दूसरों से ही पता चल रहा है कि फरमान ने शादी कर ली। हम अपनी बिरादरी की लड़की से उसकी शादी बड़ी धूमधाम से करवा देते। रिश्तेदारों को बुलाते, दावत करते। फरमान ने अच्छा नहीं किया और मैं व मेरा परिवार इस शादी से बेहद नाराज है। उसने हमें समाज में बैठने लायक नहीं छोड़ा। हम मोनालिसा को अपनी बहू नहीं मानते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें