फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पैर में चोट लगने और खून ज्यादा निकलने से हुई थी कुलदीप की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। रहतना गांव के कुलदीप की मौत पैर में चोट लगने के बाद अत्यधिक खून बहने की वजह से हुई थी। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। पैर में चोट किस वजह से लगी है, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। पलड़ी गांव निवासी कुलदीप (30) अपने आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए शुक्रवार को रहतना गांव गया था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा और शनिवार की सुबह रहतना गांव में सड़क किनारे कुलदीप का शव पड़ा हुआ मिला। उसकी साइकिल भी पास में मिल गई। उसके भाई रविंद्र ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई। इसमें लौटते समय गंभीर हालत में पहुंचा। शव रास्ते के किनारे शराब ठेके के पास पाया गया, जबकि उसकी साइकिल थोड़ी दूरी पर पड़ी मिली।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि कुलदीप की मौत हैमरेजिक शॉक से हुई है। इसमें चोट या फिर ज्यादा खून बहने से मौत हो जाती है। लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं और रैन बसेरे भी संचालित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें