दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बैठक कर कार्यकारिणी का किया गठन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें रविवार को खिलाड़ियों और युवाओं की बैठक हुई। इसमें नगरीय सहित देहात क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए क्रीड़ा भारती कार्यकारिणी का गठन किया।
इस बैठक मेें क्रीड़ा भारती की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभाग संयोजक मुकेश चौधरी ने कहा कि क्रीड़ा भारती राष्ट्र के युवाओं को खेल की तरफ आकर्षित करने तथा खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरे राष्ट्र में कार्यरत है। खेलों से जहां खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है, वहीं युवाओं स्वस्थ रहता है। बैठक में सर्वसम्मति से भारती कार्यकारिणी में डॉ. कृष्ण गोविंद पांडेय को जिलाध्यक्ष, विपिन दांगी को जिला मंत्री, विकास तोमर को जिला कोषाध्यक्ष, डीसी मौर्य, गीता राठी, अनिल चौहान और उपेंद्र खटाना उपाध्यक्ष, सुधीर तोमर, संजीव राठी और ऋतिका वेदवान सहमंत्री, प्रतीक तोमर, उपेंद्र तोमर, गौरव वशिष्ठ, संदीप कुमार, मेहरबान, सौरभ तोमर, कपिल आर्य और सचिन चौहान कार्यकारिणी के सदस्य, तहसील संयोजक अर्जुन देव त्यागी को बनाया। जबकि संरक्षक मंडल में पहलवान सुभाष तोमर, बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा, डॉ. शशिकांत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सुक्रम पाल सिंह, डॉ. कपिल तोमर होंगे।