फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर केपी और शोकेंद्र पर मुकदमा 

Fri, 10 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा और बसपा प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को दिगंबर जैन कॉलेज के सी मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी सभा के दौरान सरकारी खंभों पर माइक और झंडे लगाए गए थे। जो चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। इस पर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी शोकेंद्र तोमर, जो बड़ौत विधानसभा से सपा और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी है, पर भी आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मंगलवार को महिमा चौधरी के रोड शो के लिए शाम चार बजे तक की अनुमति ली थी, लेकिन इस अवधि के बाद भी उनका रोड शो जारी रखा गया। इसलिए शोकेंद्र तोमर के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल ने बताया कि किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। 
  हरियाणा बार्डर सील, खुफिया तंत्र सक्रिय 
बागपत। विधानसभा चुनाव में बाहरी लोग खलल न डाल दे, इसको लेकर अफसर बेहद ही सतर्क है। इस देख जनपद में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित हो गया है। अफसरों के निर्देश पर पुलिस टीम होटल, ढाबों, धर्मशालाओं के अलावा अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। खुफिया तंत्र बाहरी लोगों का पता लगाने में लगा है। ताकि उनको जनपद से बाहर निकाला जा सके। उधर, हरियाणा से सटी जनपद की सीमा को सील कर दिया। वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग हो रही है। एसपी अजय शंकर राय ने कहा बाहरी लोगों को जनपद से बाहर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना खादर में सादी वर्दी में तैनात हैं पुलिस कर्मी 
बागपत। यमुना में पानी कम होने के कारण असामाजिक तत्व यमुना खादर के रास्ते जनपद में प्रवेश कर सकते है। इस देख अफसरों ने खादर में सादी वर्दी में पुलिस वाले तैनात कर दिए हैं।

शराब के ठेके हो गए बंद 
बागपत। एसपी ने बताया बृहस्पतिवार को  शाम पांच बजे से शराब के ठेके बंद करा दिए गए हैं। यदि कोई अब शराब बेचता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें