फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव पर आज से खुलेगी कोतवाली

Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रोशनी से जगमगाता बालैनी का पुरा महादेव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कांवड़ मार्ग पर पुलिस तैनात है। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले चार दिवसीय मेले के लिए सोमवार से अस्थाई कोतवाली बन जाएगी।
विज्ञापन


 हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िया बागपत के रास्ते गुजर रहे हैं। इसकी संख्या बढ़ रही है। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कांवड़िया ही कांवड़िया नजर आ रहे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जल लेकर आने वाले भी शिवभक्त हरिद्वार पहुंच गए हैं।

इसको देखते हुए मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर के बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग लगाई जाने लगी है। अस्थाई कोतवाली बनाई जा रही है। जो सोमवार शाम तक पूरी हो जाएगी। एसपी डी प्रदीप कुमार का कहना है कि मंदिर में सोमवार को अस्थाई कोतवाली बन जाएगी। हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। उधर, कांवड़ मेले में दूसरे जनपदों में ट्रेनिंग कर रहे। पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकांश प्रशिक्षु ड्यूटी आ गए हैं। 
विज्ञापन


त्योहारों के चलते जिले में धारा 144 लागू
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा शिवरात्रि, रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस को देखकर जिले में धारा 144 लागू कर दी। उन्होंने कहा धारा 144 लागू होने के बाद कोई भी राजीतिक दल बिना अनुमति से जुलूस, प्रदर्शन या जनसभा नहीं करेगा। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

कांवड़ियों के साथ करें विनम्र व्यवहार
दोघट। कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर दोघट थाने में सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा ने पुलिस कर्मियों की बैठक ली और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीओ ने कहा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के शिव भक्तों की भीड़ शुरू हो गई है।

न्होंने कहा कि पुलिस कर्मी कांवड़ के समय पुलिसिया रवैया न अपनाए। गणमान्य लोगों से संपर्क कर सहयोग लें। इसमें एसओ दोघट चितवन कुमार, एसआई नरेंद्र शर्मा, अबरार हुसैन, बच्चू सिंह, सोनी लाल, प्रदीप, सोमपाल, जगदीश आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें