फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोमल के हत्यारोपी पिता का डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया

Sat, 21 Dec 2024 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बिनौली। मुजफ्फरनगर पोइस की कोमल की हत्या के बाद बुढेड़ा गांव के जंगल में बिटौड़े में शव जलाने के आरोपी पिता की डीएनए जांच के लिए अस्पताल में सैंपल लिया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

सितंबर में बुढेड़ा गांव में गढ़ी चोपड़ा मार्ग पर किसान ज्ञानेंद्र के खेत में बिटौड़े में युवती को जला दिया गया था। पूरी तरह जल चुके युवती के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और उसकी शिनाख्त कोमल (23) निवासी मुजफ्फरपुर पोइस के रूप में की, जो ससुराल में विवाद होने के बाद अपने मायके में रह रही थी और हरियाणा की किसी कंपनी में नौकरी भी करती थी।
पुलिस ने मृतका के पिता लख्मी, भाई रवि और मां उर्मिला को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। बताया गया कि मृतका कोमल उसकी कंपनी में ही काम करने वाले नरेला के युवक से शादी करना चाहती थी और अपने जेवर भी मांग रही थी। इसी के विवाद में तीनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बिनौली पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मृतका के पिता को जेल से लाकर जिला अस्पताल में डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है। उसकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें