बड़ौत। कार में सवार तीन युवक मोहल्ला पठान कोठ में शनिवार की रात में किशोरी को अगवा करके ले गए। जब किशोरी के परिजन अगवा करने वाले युवक के घर पहुंचे तो उन्होंने मां, बाप और बुआ को मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार को किशोरी के परिजन कोतवाली में प्रदर्शनकर बरामदगी की मांग की।
अगवा शाहिस्ता पुत्री जबार पठान कोठ मोहल्ला की रहने वाली है। वह शनिवार को अपने घर से एक उर्दू एकेडमी में पढ़ने गई थी। रास्ते में एक कार लेकर तीन युवक खड़े थे। जब वह आई तो उसे जबरन कार में डालकर ले गए। किशोरी का शोर सुनकर लोगों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। वारदात की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के पिता जब्बार, मां बानो और बुआ सन्ने अपने परिवार के लोगों के साथ आरोपी युवक के घर में पहुंचे तो उन्होंने उन पर हमला बोल दिया। इससे तीनों को घायल हो गए।
इसमें जबार ने वसीम उर्फ मुन्हा समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। अगवा करने की नामजद तहरीर देने के बाद दो दिन बाद भी पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद नहीं किया तो सोमवार को किशोर के परिजन मोहल्ले के लोग के साथ कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी की मांग की, उन्होंने उनके साथ मारपीट की वारदात की भी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी ने प्रदर्शन करने वालों को शीघ्र किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।