फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूरों ने उठाई न्यूनतम वेतन की मांग

Thu, 09 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में एसडीएम कार्यालय पर धरना देते भट्ठा मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एसडीएम कार्यालय पर ईंट भट्ठा मजदूरों ने धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मजदूरों ने न्यूनतम वेतन का भुगतान देने की मांग की। 
विज्ञापन


ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के बैनर तले ईंट भट्ठा मजदूर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने हंगामा किया। प्रवीण कुमार आजाद ने बताया भट्ठा मजदूरों का शोषण हो रहा है। पांच माह कार्य करने के बाद भी नए रेट का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2014 और 2015 का न्यूनतम बोनस का भी भुगतान नहीं हुआ है। श्रम विभाग किसी  भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है। 

शिकायतों के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मांगों को लेकर मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। धरना प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें जावेद, साजिद, अली जान, मेहंदी हसन, असगर, नरेश, राजबीर, सुरेंद्र, जितेंद्र, ओमपाल, वीरेंद्र, देशपाल आदि  मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें