फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण, टकराव के हालात 

Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना से दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी हुई है।  
विज्ञापन

गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मंगलवार सुबह घर पर कार्य कर रही थी। परिवार के अन्य लोग खेत में गए हुए थे। वहां से जब वापस आए तो युवती घर पर नहीं मिली। इंतजार करने के बाद भी युवती वहां पर नहीं लौटी। बाद में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उनका आरोप है कि गांव का एक युवक अपहरण करले गया है। युवती को कुछ लोगों ने आरोपी युवक के साथ देखा है। उसने पुलिस से अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना से दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस युवती की बरामदगी के साथ-साथ गांव की गतिविधियों पर भी नजर लगाए हुए हैं। रमाला थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें