फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विजयभव की टीम को हराकर खिंदौड़ा की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिलीप विहार कॉलोनी में जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में चल रही जूनियर जिला क्रिकेट लीग में रविवार को फाइनल मुकाबला खिंदौड़ा व विजयभव की टीम के बीच हुआ। इसमें खिंदौड़ा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजयभव की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 128 रन का स्कोर बनाया। इसमें सोहेल ने 44, अंश ने 15 और ध्रुव तोमर ने 14 रनों का योगदान दिया। खिंदौड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष राजपूत ने 5, युवांशु यादव ने 2 व शिवांश और प्रियांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खिंदौड़ा की टीम ने मात्र 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त करके मैच जीत लिया। इसमें विनीत राजपूत ने 48, सौरभ ने 13, युवांशु और आदित्य ने 11-11 और आदित्य मिश्रा ने 10 रनों का योगदान दिया। विजयभव की ओर से गेंदबाजी करते हुए ध्रुव तोमर और वेदांत ने 2-2, वंश तोमर और लकी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। प्रतियोगिता का श्रेष्ठ फिल्डर सोहेल, श्रेष्ठ विकेटकीपर स्पर्श, श्रेष्ठ बल्लेबाज अंश सिंधव, श्रेष्ठ गेंदबाज ध्रुव तोमर और 9 विकेट व 315 रन बनाने पर मैन ऑफ द प्लेयर अयान चौहान को चुना गया। विजेता टीम को राकेश मिश्रा, उमेश चोपड़ा, धीरेंद्र चौधरी, सुधीर आर्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें