फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में पिछड़ रहा खेकड़ा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत खराब प्रदर्शन करने वाले 172 ब्लॉक में किया गया शामिल
विज्ञापन

शासन ने सीएमओ को दिए सुधार के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत खराब प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 172 ब्लॉक चिह्नित किए गए है। जिले में खेकड़ा ब्लॉक टीकाकरण में पिछड़ रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सीएमओ को टीकाकरण की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सीएमओ को भेजे पत्र में बताया है कि शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए शासन से नियमित टीकाकरण अभियान चलाया हुआ है। अभियान के अंतर्गत बच्चों व गर्भवती महिलाओं को संक्रमण व जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अप्रैल 2020 से दिसंबर 2020 तक की गई मॉनिटिरिंग में प्रदेश में प्रतिरक्षण कवरेज 86.3 प्रतिशत पाया गया है। प्रदेश के 48 जनपदों के 172 ब्लॉक में 82 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है। शासन की ओर से जारी की गई सूची में बागपत का खेकड़ा ब्लॉक टीकाकरण में पिछड़ रहा है। खेकड़ा ब्लॉक में 79.7 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है। मिशन निदेशक ने सीएमओ डॉ आरके टंडन को ब्लॉक में टीकाकरण में सुधार करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें