फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टा प्रह्लादपुर ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में शनिवार को केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खट्टा प्रह्लादपुर की टीम ने 40 रनों से जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल की भावना से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज और मेजबान खट्टा प्रह्लादपुर की टीम के बीच खेला गया। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित दस ओवर में 111 रन बनाए। पवन कुमार ने सर्वाधिक 55 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज की टीम दस ओवर में 71 रन ही बना पाई। खट्टा प्रह्लादपुर ने 40 रन से मैच जीत लिया। गेंदबाज आकाश कुमार ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें