फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर के रास्ते शराब तस्करी का पर्दाफाश 

Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव में यमुना-खादर के रास्ते हरियाणा से शराब की तस्करी हो रही है। इसका खुलासा शनिवार को एक बार फिर पाली गांव के खादर में हुआ है। आबकारी और पुलिस की टीम ने दो बाइकों पर शराब लाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 40 पेटी शराब बरामद हुई है। 
विज्ञापन


चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। हरियाणा से शराब की तस्करी बढ़ती जा रही है। इस बार यमुना में पानी बेहद कम होने का तस्कर खूब फायदा उठा रहे हैं। सड़कों के रास्ते कम, यमुना खादर के रास्ते ज्यादा शराब ला रहे हैं। पता चलने के बाद भी आबकारी विभाग और पुलिस इन पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। शनिवार सुबह पुलिस और आबकारी की टीम ने सोनीपत से बाइक पर सवार लाते हुए तीन युवकों को पाली घाट पर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी मनोज पुत्र चरने, गौरव पुत्र किशन और जोगेंद्र पुत्र लीलू निवासीगण टौकी (सोनीपत) के हैं। उनके कब्जे से 40 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। माना जा रहा है कि शराब चुनाव के लिए मंगवाई गई है। कोतवाल अरुण कुमार के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन


काठा गांव के व्यक्ति ने मंगाई थी शराब 
बागपत। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनसे काठा गांव के एक व्यक्ति ने शराब मंगवाई थी। उनको तो एक चक्कर के प्रति सदस्य 500 रुपये मिलने थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें