फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने खेकड़ा में पूर्व सभासद नरेश धामा की मां विद्या समेत दो लोगों की जान ले ली

Tue, 27 Sep 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय/खेकड़ा। बुखार का कहर जारी है। खेकड़ा और अमीनगर सराय में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बुखार के सैकड़ों रोगी है। सीएमओ ने कहा गांव दर गांव अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर निवासी पूर्व सभासद नरेश धामा की 70 वर्षीय मां विद्या देवी को  12 दिन पहले बुखार आ गया। बुखार से हालत बिगड़ने पर रेफर करने के बाद उन्हें परिजनों ने नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार की शाम करीब चार बजे अस्पताल में उनकी मौत हो गयी।

 उधर, अमीनगर सराय निवासी  महेंद्र सर्राफ (60) को कई दिन से बुखार था। जांच कराने पर उन्हें चिकनगुनिया की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा ने कहा गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें