फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा बना चैंपियन

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग के तत्वावधान में नगर में हुई जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मे एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा की टीम रटौल को हराकर जिला चैंपियन बनी।
विज्ञापन


महामना मालवीय इंटर कालेज के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा एवं सैंट मैरी इंटर कॉलेज रटौल के बीच हुआ। इसका उद्घाटन एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टॉस उछालकर किया।

टॉस जीतकर रटौल ने गेंदबाजी चुनी। खेकड़ा ने बीस ओवर में विपिन के 50, साहिल एवं विश्वेंद्र के 13-13 रन की बदौलत सात विकेट पर 119 का स्कोर खड़ा किया। रटौल के शोएब ने तीन, शाहरुख ने दो व सुहेब ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


जवाब में रटौल की पूरी टीम 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नूर इलाही ने 34 व सुहेब ने 9 रन बनाए। खेकड़ा के गेंदबाज नीरज ने 4, विश्वेंद्र ने 3 तथा साहिल व प्रिंस ने 1-1 विकेट लिया। अंपायरिंग डॉ. सलीम एवं रोहित और स्कोरिंग जतिन कौशिक ने की।
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी, सुभाष त्यागी, विनोद शर्मा, विशाल, अशोक तेवतिया, राजेश गौड मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें