फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर रखे निगरानी, सोशल मीडिया का अनावश्यक प्रयोग न करने दें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी और एसपी ने धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बुधवार को धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक की। उन्होंने धर्मगुुरुओं से जिले में शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही बच्चों की निगरानी करने और उन्हें सोशल मीडिया का अनावश्यक प्रयोग न करने देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाने में धर्मगुरुओं का सहयोग रहा है। उन्होंने जिले की शांति व्यवस्था भविष्य में भी कायम रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बच्चों पर निगरानी रखने और सोशल मीडिया का अनावश्यक उपयोग न करने देने की अपील की। कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। किसी भी धर्म और मजहब से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग देने और असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें