फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा गांव में तनावपूर्ण शांति

Wed, 03 Aug 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । काठा गांव में 31 जुलाई की रात कांवड़ पर पथराव को लेकर हुए बवाल के मामले में गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात होने के बावजूद आरोपियों के घरों पर ताले लटक गए है। उधर पुलिस इस मामले की जांच में लटक गई है। आठ लोगों से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तार नहीं दिखाई है।
विज्ञापन


 हरिद्वार से कांवड लेकर लौटे काठा गांव के शिवभक्तों का गांव में ही ट्रक हटाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात पर कांवड़ पर पथराव कर दिया गया था। इसको लेकर गांव में भारी बवाल हुआ था। कार, दो बाइके आग के हवाले कर दी गई थी। अफसरों ने किसी तरह मामला शांत कराया था। कोतवाली में 13 लोगों को नामजद करते हुए 33 के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस इस मामले में आठ लोगों को कोतवाली  ले आई ।

पुलिस उनसे जानकारी कर रही है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है। कई आरोपियों के घरों पर ताले लटक गए है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गांव में पूरी तरह से शांति है। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें