फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कश्यप चौपाल, विद्यालय में सीसी रोड निर्माण समेत अन्य विकास कार्य होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-बागपत विधायक के प्रस्ताव पर कराए जाएंगे 17 कार्य, ग्राम्य विकास विभाग ने कार्ययोजना बनानी शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। बागपत विधायक योगेश धामा ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए 17 से अधिक कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द कार्यों को शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

गौना गांव में मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर तक मार्ग निर्माण, बड़ागांव के आदर्श माध्यमिक विद्यालय परिसर में सीसी रोड, हरचंदपुर गांव में हरिजन चौपाल में बरामदा व चहारदीवार का निर्माण, खेकड़ा में कश्यप चौपाल का जीर्णोद्धार का कार्य कराने के लिए प्रस्ताव दिया। इसके अलावा सांकरौद गांव के शिव मंदिर से प्राइमरी स्कूल तक सीसी रोड निर्माण व बसी-खेकड़ा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। ढिकौली, सांकरौद, सिंघावली अहीर, गोठरा, बागपत में श्रीराम कॉलेज मार्ग का निर्माण, चमरावल, पाबला बेगमाबाद, दत्तनगर, झिकौली आदि गांवाें में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधायक ने जिला ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक को प्रस्ताव भेजकर जल्द ही कार्य शुरू कराने के लिए कहा है। परियोजना निदेशक राहुल वर्मा ने बताया कि प्रस्ताव मिल गए हैं और जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें