करवा चौथ पर आर्य नगर कालोनी में जल अर्पित करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर मां गौरी की पूजा की । मंदिरों और घरों में महिलाओं ने कथाएं सुनीं। शाम के समय चांद दिख जाने के बाद पूजा की और व्रत खोला।
करथा चौथ को लेकर बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। ब्यूटी पार्लरों में भीड़ रही। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। रविवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रख कर पूजा की। इससे दिनभर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने मां गौरी का व्रत रखा।
मंदिर में पूजा की गई। सामूहिक रूप से कथा सुनी । पति की दीर्घायु की कामना की गई। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया शहर के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं के अलावा सुहागिन महिलाओं का आना जाना लगा रहा।
उधर, रात के समय चांद दिख जाने के बाद ही शुभ मुहूर्त में व्रत खोला गया। महिलाओं ने चांद का दीदार कर जल अर्पित किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। कई संस्थाओं की ओर से सामूहिक कार्यक्रम हुए। मेहंदी प्रतियोगिताएं कराई गई। उधर, सजने-संवरने के लिए दिनभर ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ रही।