फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेरठ के लिए भी.......... वॉलीबाल में करनावल की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर पुट्ठी गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीम को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी गांव के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की स्मृति में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन किया गया। फाइनल मुकाबले में मेरठ के करनावल की टीम ने दाहा की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मेरठ के करनावल की टीम ने बहसूमा की टीम और दाहा की टीम ने रुड़की की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। करनावल और दाहा की टीम के बीच कांटे का फाइनल मुकाबला हुआ। करनावल की टीम ने दाहा की टीम को 25-24 व 25-22 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि डॉ. महताब अली ने विजेता करनावल की टीम के खिलाड़ियों मेडल पहनाकर व ट्राफी और 21 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। उपविजेता दाहा की टीम के खिलाड़ियों को भी मेडल और 11 हजार रुपये की धनराशि देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ऋषिराज प्रधान, मंजू प्रधान, मास्टर रतन सिंह, अनिल डीलर, प्रशांत, मोहित, मनीष व माधव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें