बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए हैं। सोमवार को हजारों की संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का त्रयोदशी का जलाभिषेक किया। त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। क्षेत्र के अतिरिक्त दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया तथा मेले में खरीदारी की।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह तीन बजकर 27 मिनट पर ध्वजारोहण के बाद चौदस का जल चढ़ाया जाएगा। मंदिर में मंगलवार को शिवरात्रि पर भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान है। जिसे देखते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने मेले का निरीक्षण कर अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और लापरवाही बरतने से कार्रवाई की चेतावनी दी।
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए है। मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सोमवार को दिन भर मंदिर बोल बम-बम के जयकारों से गूंजता रहा। क्षेत्र के अतिरिक्त दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक का मन्नतें मांगी। जलाभिषेक के बाद बच्चों और महिलाओं ने मेला परिसर में लगीं दुकानों पर खूब खरीददारी की। सोमवार को मेला परिसर में दुकानों पर दिनभर खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने पर शिवालय बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बेरिकेडिंग से होते हुए गर्भ गृह पहुंचकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करके परिवार में सुख शांति की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह से ही शिवभक्तों को मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। शाम तक करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि मंदिर में लाखों की भीड़ पहुंचने की उम्मीद है।
एसपी और एएसपी ने किया निरीक्षण
मंदिर पहुंचने वाले कांवड़िये और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहा। पुरा महादेव पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन और एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, मंदिर परिसर और मेला परिसर तथा मंदिर में प्रवेश व बाहर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजाम देखे। उन्होंने अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने और लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
---
लोगों ने जमकर की खरीददारी
सोमवार को पुरा महादेव भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने दुकानों पर खूब खरीददारी की। मेले में लगी दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन तथा बच्चे खिलौने खरीदते नजर आए।
---
जगह-जगह भंडारों में किया प्रसाद वितरित
मंदिर के अलावा मेला परिसर में जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। सोमवार को मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करते शिवभक्त- फोटो : BAGHPAT
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करते शिवभक्त- फोटो : BAGHPAT
बोल-बम-बम:बालैनी के पुरा महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के बाद भोले का जयकारा लगाते कावड़ियें- फोटो : BAGHPAT
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगे शिवभक्त- फोटो : BAGHPAT
हरिद्वार से गंगाजल लाने के बाद बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में कावड़ लेकर पहुंची महिला शिवभक्त- फोटो : BAGHPAT
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद मेले में खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद मेले में खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद बच्ची से घंटा बजवाता पिता- फोटो : BAGHPAT