फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra: पुरा महादेव में आज से शुरू होगा चार दिवसीय श्रावणी मेला, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sat, 08 Aug 2026 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बालैनी क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेले को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
पुरा महादेव में श्रद्धालुओं की लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बालैनी क्षेत्र के पुरा गांव स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में आज से चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन शुरू होगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में बेरिकेडिंग, साफ-सफाई, लाइटिंग और सजावट का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


शनिवार से पहुंचने लगे कांवड़िए
श्रावणी मेले को लेकर शनिवार से ही कांवड़ियों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि शनिवार को एक हजार से अधिक कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष पर हाजिरी का जल चढ़ाकर जलाभिषेक किया और परिवार में सुख-शांति की कामना की। आने वाले दिनों में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

यह भी देखें: बागपत: परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों पर डीएम-एसपी ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरा महादेव में श्रद्धालुओं की लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला
100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मेले की निगरानी के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर आने-जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग की गई है। इन रास्तों पर वाहनों को रोककर शिवभक्तों को पैदल मंदिर तक भेजा जाएगा।

11 अगस्त को होगा मुख्य जलाभिषेक
मंदिर में मुख्य जलाभिषेक का कार्यक्रम 11 अगस्त को होगा। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 3 बजकर 54 मिनट पर झंडापूजन शुरू होगा। इसके बाद सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर झंडारोहण किया जाएगा। झंडारोहण होते ही मुख्य जलाभिषेक शुरू होगा। इसके लिए मंदिर और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें