फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर कांशीराम आवासीय कालोनी की गई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में नानू मार्ग स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी मे एक नौकरीपेशा युवक के कोरोना संक्रमित मिलने पर नगर पालिका कर्मियों ने कालोनी को सील कर दिया।
विज्ञापन

नगर मे नानू मार्ग स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी मे एक नौकरीपेशा युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कालोनी के एक सौ पचास लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए और 50 से अधिक लोगो को होम क्वारंटीन भी कराया गया है। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि टीम ने कोरोना संक्रमित मरीज के परिजनों व कालोनी के 150 से अधिक लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपलो को जांच के लिए भिजवाया गया है और संक्रमित मरीज के परिजनों सहित 50 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन भी कराया गया है। शनिवार को नगर पालिका कर्मियों ने कॉलोनी को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें