फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेरा के कब्रिस्तान में चले हथियार  

Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
बागपत के किशनपुर बराल के कंडेरा गांव में किशोरी के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने गए एक परिवार के साथ पड़ोस के लोगों ने कब्रिस्तान में ही विवाद कर दिया। बाद में उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिससे आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। घटना से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

कंडेरा गांव निवासी रहीसूद्दीन की बेटी शाहिना उर्फ मोनी (16) की मंगलवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई। परिवार और पड़ोस के लोग शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए कब्रिस्तान में पहुंचे। वे जब जनाजे की नमाज करने लगे, तभी गांव के करीम का परिवार वहां पर पहुंचा और रहीसूद्दीन के भतीजे इनाम और अनीस के साथ गाली-गलौच करने लगा। उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है। बाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें इनाम, उसका भाई अनीस तथा करीम पक्ष से तस्लीम, अनीस, इद्रीश, सलीम, जावेद और रहीस खान घायल हो गए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया। पुलिस ने शव को शांतिपूर्ण तरीके से सुपुर्द-ए-खाक कराया। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें