- बली के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बली गांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरूरपुर कलां के योगीनाथ विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दो छात्राओं ने रजत पदक जीते।
प्रधानाचार्य प्रीति चौहान व कोच अमित कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को बली गांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई थी। अंडर-14 में कनक नैन ने 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और दृष्टि शर्मा ने ऊंची कूद में हिस्सा लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इससे पहले भी वह कई बार पदक जीत चुकी हैं। स्कूल पहुंचने पर दोनों छात्राओं को पदक पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रितिका, अनवी, रुद्राक्षी, जिविका, प्रिया, अवर्तिका व दिशा ने भी हिस्सा लिया था और उनको सम्मानित किया। इस दौरान ईशा दांगी, अंशिका, मालती शर्मा, अंशु, मानसी, देवांशी, तनु तोमर आदि मौजूद रहे।