बागपत वंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाते शिवसैनिक। अमर उजाला
- फोटो : BAGHPAT
कमलेश हत्याकांड के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई
बागपत। हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में शिवसैनिकों ने राष्ट्रवंदना चौक मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है।
रविवार को शिवसेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला प्रमुख कुलदीप पंडित के नेतृत्व में जुलूस के साथ राष्ट्रवंदना चौक पहुंचे। यहां उन्होंने मानव श्रृंखला बनाई। जिला प्रमुख ने कहा कि कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या से साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कमलेश तिवारी की हत्या उस समय हुई जब राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय का अंतिम निर्णय सुरक्षित हो गया है। हिंदू महासभा की ओर से कमलेश तिवारी इस ममले में पक्षकार रहे हैं। इसलिए उनकी हत्या को अंजाम देकर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की एक साजिश रची गई है। शिवसेना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश दुबई में बैठ कर रची थी। इसे सूरत में पल रहे शार्प शूटरों की मदद से अंजाम दिया है। चेतावनी दी शीघ्र हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो शिव सैनिक राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिला महासचिव मुकेश, सूरज, रामनरेश तिवारी, सुनील चौहान, अमित चौहान, सचिन, अमरदीप शर्मा, मोहित शर्मा, मुकुल, मोनू गुर्जर, मोहित चौहान, प्रभात, सचिन, दुष्यंत त्यागी, विनोदपाल, आशीष, गौरव, राजीव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।