फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मिट्टी और चावल एकत्र करने को गांवों में निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिले में कलश यात्रा निकाली गई। गांवों में ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर मिट्टी और चावल को कलश में एकत्रित किया।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर, सूजरा, बिराल, बड़ा गांव, बड़का, गांगनौली, गौना, घिटोरा, निवाड़ा, सांकरौद, तिलपनी, पूठड़, सिलाना, जाफराबाद, नंगला, लोहड्डा, शबगा, डौला, जौहड़ी, ट्यौढ़ी गांव में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। उधर, छपरौली के ककौर कलां गांव में जयकुमार, राजीव शर्मा, मोहन, प्रदीप ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा प्राइमरी पाठशाला नंबर एक से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई वापस पाठशाला पर ही समाप्त हुई। इसके अलावा लूंब गांव में ग्राम प्रधान बहादुर सिंह नाडा, ग्राम सचिव दीपक मान, रितिक, सुनील पहलवान, नरेंद्र सिंह नाडा ने ग्रामीणों के साथ कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें