-लूंब गांव में दो दिवसीय शहीद भगत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। लूंब गांव में दो दिवसीय शहीद भगत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया। फाइनल मेें मुजफ्फरनगर के काकड़ा की टीम ने जीत दर्ज कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
शहीद भगत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल खेले गए। आयोजक विक्की चौहान ने बताया कि सेमीफाइनल शबगा व दिल्ली की टीम के बीच हुआ। इसमें दिल्ली की टीम ने 24-17 अंक से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर के काकड़ा की टीम ने रमाला को 27-19 अंक से हराया। फाइनल काकड़ा मुजफ्फरनगर व दिल्ली की टीम के बीच हुआ, जिसमें काकड़ा की टीम ने 32-20 अंक से जीत दर्ज की। कृष्णवीर प्रधान, दीपक प्रधान व सलीम खान ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें काकड़ा टीम को 11000 रुपये, दिल्ली टीम को 7100 रुपये और रुड़की की टीम को 3100 रुपये व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान विक्की चौहान, अवि चौधरी, आर्यन चौहान, डब्बू चौहान, देव चौहान, निशांत चौहान आदि मौजूद रहे।